कुशीनगर, मई 12 -- पडरौना, निज संवाददाता।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी अपराध राकेश प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक आयोजित की।व्यापारियों एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बांधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में एचडी नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइं...