अमरोहा, जून 14 -- ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के तहत मई माह में सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया को कॉप ऑफ-द-मंथ चुना गया है। जुबिलेंट फैक्ट्री के आवासीय परिसर में कर्मी के घर हुई चोरी के खुलासे में उनकी भूमिका सराहनीय रही थी। पुलिस टीम ने उनके नेतृत्व में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का राजफाश करते हुए करीब 24 लाख के जेवरात की बरामदगी की थी। इस खुलासे के आधार पर सीओ अंजली कटारिया ने 2400 अंक हासिल किए वहीं मई माह में 1053 चालान करने में थाना गजरौला की सीसी टीम-1 के प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने 2111 मंडी धनौरा सर्किल में तथा डिडौली कोतवाली की कपासी चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने सिटी सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा हसनपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी चौथे, प्रभारी निरीक्षक मंडी धनौरा अमरपाल सिंह पांचवें, प्रभारी निरीक्षक अमर...