आरा, अप्रैल 13 -- -अब विकास मित्र, आवास सहायक और आवास पर्यवेक्षक बनाएंगे आय-जाति आवासीय प्रमाणपत्र ​-दाखिल-खारिज और परिमार्जन ठप, सरकारी योजनाओं के लिए जमीन मिलने में भी आ रहीं मुश्किलें ​आरा/बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले में राजस्व कर्मचारी, अंचलाधिकारी और पंचायत सचिवों के सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने के कारण आम जनता के साथ-साथ सरकार की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर डीएम ने आपातकालीन वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक और विकास मित्र लोक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि ​बीते 11 जनवरी से राजस्व कर्मचारी, ​नौ मार्च से अंचलाधिकारी और ​आठ अप्रैल से पंचायत सचिव अपनी-अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। यह भी पढ़ें- पंचाय...