सीवान, अप्रैल 10 -- (भगवानपुर हाट से विनय कुमार श्रीवास्तव )। राजस्व विभाग के हल्का कर्मचारियों के फरवरी महीने से हीं हड़ताल पर चले जाने से भूमि सुधार एवं राजस्व का काम बाधित हो गया था। मार्च महीने से सीओ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं अब बुधवार से पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अंचल व प्रखंड का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। पिछले दो महीने से अधिक से अंचल कार्यालय का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। वहीं अब पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड कार्यालय के भी अधिकांश काम ठप पड़ गए हैं। सीओ एवं कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सूनसान रहने लगा है। अंचल कार्यालय में दो कर्मी प्रधान सहायक परमानंद राम एवं नाजिर संतोष कुमार आवश्यक कामों को निपटा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.