चित्रकूट, दिसम्बर 31 -- चित्रकूट। संवाददाता पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में अपनी सेवा देकर सेवानिवृत्त होने वाले सीओ प्रज्ञान अजेय शर्मा, एसआई सदानन्द सिंह, रामलखन व मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र शुक्ला को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी को माला पहनाने के बाद प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किए। इस दौरान सीओ सिटी अरविंद वर्मा, राजापुर राजकमल, सीओ कार्यालय यामीन अहमद, सीओ मऊ फहद अली, सीओ फायर यदुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...