मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। मेरठ के प्रतिष्ठित आईसीएआई (चार्टर्ड अकाउंटेंट) मेरठ शाखा के सदस्य सीए रोहित अग्रवाल को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) द्वारा परिषद वर्ष 2026-27 के लिए डायरेक्ट टैक्स समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। सीए रोहित अग्रवाल कराधान के क्षेत्र में सक्रिय एवं अनुभवी प्रोफेशनल हैं। वह वर्ष 2023-24 में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन मेरठ के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सीए रोहित अग्रवाल ने कहा कि वह समिति के माध्यम से प्रत्यक्ष कर से संबंधित व्यावसायिक ज्ञान के प्रसार, सदस्यों के कौशल विकास तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के हितों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्...