हाथरस, जुलाई 1 -- हाथरस। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को हाथरस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन वार्ष्णेय ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता एवं सुशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्योग, व्यापार, कराधान, वित्तीय प्रबंधन एवं कॉरपोरेट प्रशासन के प्रत्येक क्षेत्र में उनका योगदान देश के विकास की आधारशिला है। एसोसिएशन के सचिव सीए गीतांश बिंदल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों एवं जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया。 यह भी पढ़ें- सीए राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्श...