धनबाद, मार्च 3 -- भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। जनवरी में आयोजित इस परीक्षा में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और सीए धनबाद चैप्टर का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में धनबाद से कुल 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 26 छात्र-छात्राएं सफल होकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। सीए फाइनल में श्रुति मोदी जिला टॉपर (धनबाद रैंक वन) रहीं। दूसरे स्थान पर मोहित कुमार पोद्दार और तीसरे स्थान पर पूजा अग्रवाल रहीं। सफल अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है। धनबाद शाखा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए मुकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए पंकज कुमार सिंह, सचिव सीए पंकज खरकिया, कोषाध्यक्ष सीए निखिल अग्रवाल, सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए वीरेंद्र शर्मा तथा ...