औरैया, मार्च 2 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के दो होनहार छात्र-छात्रा जयेश व जयति पुरवार ने सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सगे भाई बहन की इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पहली मार्च 2026 को घोषित सीए फाइनल के परिणाम में दोनों ने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की। वर्तमान में दोनों प्रतिष्ठित संस्था अर्न्स्ट एंड यंग में आर्टिकलशिप कर रहे हैं। उनकी इस सफलता को लेकर शिक्षकों व साथियों ने भी बधाई दी है। जयेश और जयति का निवास औरैया शहर के पुराना बाजार क्षेत्र में है। उनकी माता रजनी पुरवार गृहिणी हैं। जबकि पिता प्रदीप पुरवार एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार दोनों ने शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शैक्षिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो दोनों ने स्ना...