सीए फाइनल में खुशी बनी सिटी टॉपर, अविनाश को दूसरा व दीक्षा को तीसरा स्थान
धनबाद, जून 19 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई ) आयोजित सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया है। सीए फाइनल परीक्षा में आईसीएआई धनबाद शाखा से 126 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। धनबाद सिटी रैंक वन खुशी अग्रवाल बनी हैं। दूसरे स्थान पर अविनाश अचिंत्य अग्रवाल, तीसरे स्थान पर दीक्षा अग्रवाल, चौथे स्थान पर मुस्कान कुमारी मित्तल व सिटी रैंक पांचवें स्थान पर जय किशन पोद्दार रहे। आईसीएआई धनबाद शाखा चेयरमैन सीए मुकेश अग्रवाल, सचिव सीए पंकज खरकिया, सीए वीरेंद्र शर्मा (सीआईसीएएसए चेयरमैन), सीए पंकज सिंह (वाइस चेयरमैन), सीए निखिल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) एवं सीए एसएस जायसवाल (कार्यकारी सदस्य) ने सफल विद्यार्थियों को बधाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.