आगरा, जून 28 -- सीए इंस्टीट्यूट के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन देहली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक पर किया गया। शाखा अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना व सचिव सचिन बूबना ने इस अवसर पर कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट का दायित्व है। इस प्रकार के सेवा कार्य संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर का लक्ष्य 500 यूनिट रक्त संग्रह का है। रविवार को 178 यूनिट रक्त संग्रह किया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये शिविर एक जुलाई को सीए दिवस तक चलता रहेगा। आयोजन के दौरान नेत्रदान के लिए भी जागरूक किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। इस दौरान योगेश कंसल, बृज मोहन अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...