सीए परीक्षा में सफल अंजली सम्मानित
धनबाद, जून 23 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के परिसर में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा (2016-18 बैच) अंजली गुप्ता को चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा कि 12वीं के बाद छह वर्षों की कड़ी मेहनत विद्यार्थी के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है। मौके पर अंजली गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता लाल बाबू गुप्ता व माता पुष्पा देवी और शिक्षकों को दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता के लिए संतुलित आहार, नियमित पढ़ाई, पर्याप्त आराम और दृढ़ संकल्प बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा शालिनी केशरी बनीं बीडीओ, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित मंच संचालन भगवान सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.