सीए परीक्षा में अवनि दुबे ने लहराया सफलता का परचम
औरैया, जून 19 -- अजीतमल, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर कला में कार्यरत रहे स्वर्गीय अरुण दुबे की पुत्री अवनि दुबे ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अवनि दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई कान्हा इंटरनेशनल स्कूल, अजीतमल से की। इसके उपरांत उन्होंने बेंगलुरु में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी की और कठिन परिश्रम, लगन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। अवनि की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- अंकित ने तीसरे बार चार्टर्ड अकाउंटेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.