वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी। चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेखक तथा स्टार्टअप एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सक्रिय सीए धनंजय ओझा को बिजनेस चैंपियन सम्मान मिला है। सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक आयोजन 'द बिजनेस शो एशिया' में उन्हें सम्मानित किया गया है। धनंजय ओझा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है, जो उनकी यात्रा में साथ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...