कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) व कानपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी की ओर से सीए डे सेलिब्रेशन का आयोजन आईसीएआई भवन लखनपुर में हुआ। कार्यक्रम में सीए विद्यार्थियों ने डांस, अभिनय, मिमिक्री, ओपन माइक, वाद्य संगीत एवं गायन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाई। सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में छिपी प्रतिभा का निखारने में मदद करते हैं। सीए विनीत रूंगटा ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...