सीए छात्रों ने समझीं उत्पादन और प्रबंधन की बारीकियां
प्रयागराज, जून 20 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया प्रयागराज शाखा की ओर से बाराबंकी स्थित ब्रिटानिया उद्योग में सीए छात्रों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसमें 50 छात्रों ने भाग लेकर औद्योगिक संचालन और उत्पादन प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। छात्रों को उत्पादन योजना, गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था, भंडार प्रबंधन, परिचालन प्रक्रियाओं तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में शाखा अध्यक्ष सीए शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए अभिनय कोहली, कोषाध्यक्ष सीए अता-उर-रहमान, विद्यार्थी गतिविधि समिति अध्यक्ष सीए रोहन केसरवानी तथा तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए सुशील कुमार शुक्ला शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.