सीए छात्रा खुशी कपूर होंगी पैनलिस्ट
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की छात्रा खुशी कपूर को श्रीलंका में होने वाली स्टूडेंट्स क्रांफ्रेंस में पैनलिस्ट के लिए चुना गया है। शाखा के पदाधिकारियों ने खुशी को शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मेलन एक सितंबर 2026 को होगा। 13 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर के पैनलिस्ट की चयन प्रक्रिया में खुशी को सर्वाधिक अंक हासिल हुए थे। प्रबंध समिति ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.