धनबाद, जुलाई 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता मई 2025 में हुई चार्ट्ड एकाउंटेंट की परीक्षा में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 11 पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने सीए की परीक्षा पास की है। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि इस परीक्षा को वैसे ही छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण कर पाते हैं, जो कड़ी मेहनत एवं लगातार अभ्यास में रहते हैं। इन छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। स्कूल के शुभारंभ से लेकर अब तक राजकमल के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं सीए बन चुके हैं। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के नाम ऋषभ गोयल, पीयूष कुमार, सचिन भगानिया, तुषार केसरी, सलोनी प्रिया, आकाशदीप कुमार, सलोनी केसरी, रिद्धि पटवारी, राधिका खेमका, प्रियंका खंडेलवाल और मनीष गुप्ता शामिल हैं। तुषार केसरी व सलोनी केसरी दोनों भाई-बहन हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.