रांची, जून 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चोरेया निवासी ऋषिकेश गुप्ता ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। ऋषिकेश गुप्ता, जगदीश साहू के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया। ऋषिकेश ने बताया कि इस कठिन यात्रा में उनके मित्र आशीष सिंह का विशेष सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर उत्साहवर्धन उन्हें मिलता रहा, जिसने लक्ष्य प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- अंकित ने तीसरे बार चार्टर्ड अकाउ...