इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। जैन समाज की होनहार बेटी श्रुति जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा पास कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार की रात दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस से इटावा पहुंचने पर समाज के लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। श्रुति की इस उपलब्धि से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।श्रुति जैन के पिता अरविंद कुमार जैन जनरल स्टोर संचालित करते हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाई। माता मोनिका जैन ने भी हर कदम पर बेटी का हौसला बढ़ाया। भाई अविशांक जैन एवं भाभी गुंजन जैन सहित पूरे परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।सीए यह भी पढ़ें- श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा निकाली परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद श्रुति जै...