रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमिटी के तत्वावधान में आईसीएआई रांची शाखा की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'दिशाएं-ऑपरट्यूनिटी बियॉन्ड बाउंड्रीज' का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। उद्धाटन मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में देशभर से 800 से अधिक सीए, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य गुरुवार को आईसीएआई भवन में रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन व राष्ट्रीय सम्मेलन के कन्वेनर सीए जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के नवीनतम आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा,...