कानपुर, जून 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आ गए। बुधवार को घोषित परिणाम में औरैया की पूर्णिमा विश्नोई टॉपर बनीं। पूर्णिमा ने 600 में से 402 अंक प्राप्त किए। किदवईनगर के आयुष अग्रवाल 328 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बर्रा विश्व बैंक की महक श्रीवास्तव 323 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। सरोजनी नगर की अवनीत कौर और शुक्लागंज के धनंजय मिश्रा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दोनों को 302-302 अंक मिले। यह भी पढ़ें- ICAI CA Inter Topper: डोंबिवली के शार्दुल बने टॉपर, दूसरे नंबर कोच्चि अभिनव; देखें टॉपर्स लिस्टपरीक्षा पास करने वालों की संख्या औरैया के सदर बाजार होमगंज की पूर्णिमा विश्नोई के पिता अजय कुमार विश्नोई कारोबारी हैं। मां कल्पना विश्नोई गृहिणी हैं। ...