सीएस परीक्षा में पलक, सेजल और पारुल टॉप थ्री में
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कंपनी सेक्रेटरी की जून 2026 सत्र की परीक्षा में प्रयागराज के मेधावी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में पलक श्रीवास्तव ने प्रयागराज केंद्र पर पहला, सेजल केसरवानी ने दूसरा और पारुल शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रोफेशनल कार्यक्रम में अंश अरोरा प्रयागराज केंद्र पर प्रथम रहे। परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया गया।प्रयागराज चैप्टर के कार्यकारी अधिकारी अभिताभ शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज में प्रोफेशनल कार्यक्रम के ग्रुप-1 में 36.51 प्रतिशत और ग्रुप-2 में 29.31 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए। वहीं एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में ग्रुप-1 का परिणाम 11.21 प्रतिशत और ग्रुप-2 का 20.96 प्रतिशत रहा। यह भी पढ़ें- ICSI CS Toppers List : सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट icsi.edu पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.