सीवान, मार्च 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सीवान के सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद व डीआईओ रामपूजन सिंह ने शनिवार को भगवानपुर हाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की जांच की। इस दौरान सीएस ने अस्पताल के ओपीडी, ओटी, दवा वितरण काउंटर, लेबर रूम, साफ - सफाई, आगत - निर्गत पंजी, दवा स्टोर आदि की जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पताल के अकाउन्ट, कर्मियों की उपस्थिति पंजी आदि की भी गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन के तहत 2019 में पुरुष नशबंदी कराने वाले लोगों को अबतक प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इसकी जांच कर भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं आशा कार्यकाताओं तथा कुरियर कर्मियों ने सात महीने से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की।...