बांका, मई 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका सिविल सर्जन डाक्टर जितेंद्र सिंह सोमवार को करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधिकांश कर्मी बगैर ड्रेस में मिले। आनन - फानन में ड्रेस चढ़ाना शुरू कर दिया। चिकित्सक सहित कुछ कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं देख बिफर पड़े। दंत चिकित्सक डाक्टर प्रणव कुमार को अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं देख गैर हाजिरी कर दिया। हालांकि सीएस आगमन की जानकारी मिलते ही दंत चिकित्सक तिलडीहा से फौरन शंभूगंज अस्पताल पहुंचे। सीएस ने डांट की घूंट पिलाई। अस्पताल के ओपीडी ड्यूटी में आयुष चिकित्सक को देख नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन ने किया शंभूगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण उन्होंने प्रबंधक को निर्देश दिया कि ओपीडी में हमेशा एक एमबीबीएस का रहना अनिवार्य है। ...