मोतिहारी, जनवरी 2 -- संग्रामपुर। प्रखण्ड के सीएचसी का सिविल सर्जन ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के बाद सीएस डॉक्टर रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण में सीएचसी अस्पताल में साफ सफाई व ओपीडी चुस्त दुरुस्त मिला। ओपीडी में डॉक्टर व लेबर रूम में सिस्टर मिली। रोस्टर चार्ट मांगने पर अस्पताल के दारा उपलब्ध नहीं कराया गया। कुछ डॉक्टर व अन्य स्टॉफ अनुपस्थित मिले जिनका नाम नोट कर लिया गया सभी से स्पष्टीकरण की मांग की जायेगी। कुछ डॉक्टर व स्टॉफ की ड्यूटी रात्री में है जिस कारण अस्पताल में दिवा कार्य में नहीं आये थे। भर्ती मरीजों के बेड को देखा गया। चादर व अन्य व्यवस्था सही मिला लेकिन कम्बल नहीं दिया गया था । सभी भर्ती मरीजों को कम्बल देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...