सीएस ने मरीजों व कर्मियों की सुनी समस्याएं
साहिबगंज, जून 24 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित डीएस कार्यालय कक्ष में बुधवार को सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने अस्पताल के कर्मियों एवं मरीजों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं व विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। मरीजों व उनके परिजनों ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यक सुधारों के संबंध में अपनी बातें रखीं। सीएस ने इनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- विलंब से पहुंचने वाले डॉक्टर व स्वास्थकर्मियों को सीएस की फटकार अस्पताल में आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.