साहिबगंज, अगस्त 29 -- साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार की रात सीएससी सदर परिसर स्थित एमटीसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएस ने केंद्र में भर्ती बच्चों व उनकी माताओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर डॉ. महमूद आलम भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीएस ने एमटीसी में भर्ती बच्चों एवं उनके साथ रह रही माताओं के प्रति आत्मीयता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने साथ मिठाई लेकर पहुंचे व बच्चों एवं उनकी माताओं के बीच मिठाई का वितरण किया। बच्चों के उपचार के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं सकारात्मक माहौल को भी ध्यान में रखते हुए सीएस अपने स्तर से बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन के लिए तीन खिलौना गाड़ियां खरीदकर एमटीसी को उपलब्ध कराई है। इधर,स...