चतरा, अप्रैल 20 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । चतरा सदर अस्पताल के सीएस सोमवार को अव्वल मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हें मुन्ने बच्चों को फायलेरिया की दवा खिलाकर फोकल एमडीए कार्यक्रम का उदष्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित वीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 20 अप्रैल से 5 मई तक संचालित किया जाएगा। 20 मई को बूथ गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात 21 मई से सहींया दीदी द्वारा अतिप्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सभी लाभार्थियों को अपने समक्ष दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस फोकल एमडीए अभियान के तहत कुल 88 गांवों के 1,02,670 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- सिल्ली में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पिरामल टीम से प्रोग्राम ल...