खगडि़या, अप्रैल 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता। खगड़िया सीएस डॉ रामेन्द्र कुमार ने गुरुवार को पीएचसी के निरीक्षण के बाद पीएचसी के सामने संचालित एक माडर्न अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। सीएस के जांच के लिए पहुंचने की खबर पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के सभी कर्मी फरार हो गए। सूचना पर इसके संचालक रौशन कुमार पहुंचकर सीएस को आवश्यक जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा अनुशंसित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की बात बताई। सीएस ने इस सेंटर में इस कार्य के लिए नियुक्त डॉक्टर की जानकारी मांगी जो संतोषजनक जवाब दिया गया। सीएस के द्वारा केवल एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पर सवाल खड़े करते हुए लोग कह रहे हैं कि अन्य सेंटरों की जांच इसलिए नहीं की गई क्योंकि उसका संचालन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से होती है। जांच के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.