मोतिहारी, मार्च 24 -- छौड़ादानो। प्रखंड क्षेत्र के राधिका स्वास्थ्य केंद्र को सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में मंगलवार की शाम सील कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन में शामिल बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद एवं थानाध्यक्ष प्रभात कुमार की टीम ने दक्षिणी भेलवा गांव में तिनकोनी रोड स्थित राधिका स्वास्थ्य केंद्र को सील किया। उक्त स्वास्थ्य केंद्र में बीते अठाईस फरवरी को सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर की गई है। गौरतलब हो कि बनकटवा प्रखंड के पिपरा गांव निवासी चंदन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजन राधिका स्वास्थ्य केंद्र ले कर आये थे। जहां ऑपरेशन के क्रम में हीं जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। परिजनों को डॉक्टर जितेन्द्र ने बताया कि मरीज को मृत बच्चा ही हुआ है। मरीज की हालत गंभीर बताते खून चढ़ाने की ब...