बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया,एक संवाददाता। बिहार राज्य आशा संघ (एटक)तथा आशा फैसीलेटर के गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर छ: माह का बकाए भुगतान को लेकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति के नेतृत्वि मे आशा व आशा फैसीलेटर का जुलुस जगजीवन नगर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सीएस कार्यालय पहुंचा। आक्रोशित आशा पैसा नहीं तो काम नहीं,आशा फैसलिटेटर का भुगतान शुरू करो,आशा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों जबाब दो,आशा को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दो,आशा का शोषण बंद करो, आशा के भुगतान में विलंब करने वाले कर्मियों को निलंबित करो, प्रत्येक माह आशा के भुगतान की गारंटी करो आदि नारा लगा रही थी।ओम प्रकाश क्रांति ने बताया आशा एवं फैसलिटेटर का भुगतान अगस्त महिना से ही बकाया चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.