मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर। विभागीय व कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद भी मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन कार्यालय में 23 निम्नवर्गीय लिपिकों को नियम विरुद्ध ज्यादा वेतन दिया जा रहा है। जिला मलेरिया कार्यालय के लिपिक धनंजय कुमार धीरज ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख को पत्र भेजकर इस वित्तीय अनियमितता की शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि यह स्थिति वित्त विभाग के निर्देश और न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। इससे सरकारी खजाने पर लगातार अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...