जौनपुर, मार्च 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर बाजार में एक किराए का कमरा लेकर उसमें सीएससी(ग्राहक सेवा केंद्र) का संचालन करने वाले युवक को घर जाते समय बुधवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सीने और पेट के बीच में लगी है। गंभीर स्थिति में रात दस बजे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बदमाश युवक का बैग लेकर भाग गए। एक मोबाइल और बाइक भी गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दबिश दे रही है।गोसाईपुर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेम चंद्र यादव पुत्र तेजी यादव घर से करीब एक किमी दूर गोसाईपुर बाजार में सीएससी का संचालन करते हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे केंद्र बंद करके वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बाजार से करीब 400 मीटर ही आगे पहुंचे थे तभी ब्राह्मण बस्ती के मोड़ पर बाइक स...