सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीएससी आईडी के दुरुपयोग से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रायपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार ने शिकायत की थी कि उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जन सेवा केंद्र (सीएससी) की आईडी बनाकर धोखाधड़ी की जा रही है। इसी तरह जुगैल क्षेत्र की सुनीता देवी ने भी समान शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्हें कर्नाटक प्रांत से नोटिस प्राप्त हुआ था। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि चोपन थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, लोगों को पैसे जमा कराने के बहाने उनका सीएससी यूजर आईडी व पासवर्ड ह...