सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। सीएससी आईडी के कथित दुरुपयोग कर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सीएससी के पूर्व जिला प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में कार्यरत कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जौनपुर निवासी प्रेम बहादुर यादव, जो वर्तमान में सोनभद्र स्थित एनआईसी कार्यालय में नेटवर्क फीड इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने निजी कार्य के लिए सीएससी आईडी बनवाई थी। वर्ष 2017 में लॉगिन संबंधी समस्या आने पर उन्होंने आईडी सक्रिय कराने के लिए तत्कालीन जिला प्रबंधक आशीष पांडेय को दी थी। यह भी पढ़ें- काम की खबर आरोप है कि आईडी वापस सक्रिय कर उन्हें नहीं सौंपी गई और बाद में उनकी जानकारी के बिन...