रामगढ़, जनवरी 13 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। डेल, कॉमन सर्विस सेंटर और लर्निंग लिंक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित सोलर कम्युनिटी हब मोबाइल वैन पतरातू प्रखंड के गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण की नई मिसाल बन रही है। इस वैन के माध्यम से छात्रों और ग्रामीण नागरिकों को एक ही मंच पर डिजिटल शिक्षा, साइबर जागरूकता और प्रज्ञा केंद्र से जुड़ी सरकारी सेवाओं का समान रूप से लाभ दिया जा रहा है। इस सोलर कम्युनिटी हब वैन का संचालन सीएससी वीएलई संतोष कुमार सिन्हा की ओर से किया जा रहा है। वे गांवों और शैक्षणिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र, युवा और ग्रामीणों को साइबर सेफ्टी, डिजिटल लिटरेसी, वित्तीय जागरूकता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी डिजिटल सेवाओं से भी जोड़ रहे हैं। इस पहल में लर्निंग लिंक फाउंडेशन की ओर से शैक्षणिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.