सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली के समीप बीते 20 मार्च को हथियार के बल पर सीएसपी संचालक अशोक पटेल से पांच लाख रुपये की लूट व गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी तुलसी यादव का पुत्र दीपक यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी संजय शर्मा का पुत्र शैलेश कुमार शर्मा व सलोनेपुर निवासी संजय साह का पुत्र सुरज कुमार है। पुलिस का दावा है कि इस कांड का मास्टरमाइंड शैलेश कुमार शर्मा है। पुलिस ने बताया है कि शैलेश कुमार शर्मा व सूरज कुमार की गिरफ्तारी घर से जबकि दीपक यादव की गिरफ्तारी सीवान जंक्शन से की गयी है। पूछताछ में सभी गिरफ्तारों में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने यह भी बताया है कि गिरफ्तार शैल...