देवघर, अप्रैल 29 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। सीएसपी संचालक से लूट मामले में अपराधियों के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और उसके साथियों को चिन्हित कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुटी रही। सोमवार की देर रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता समेत पुलिस पदाधिकारी अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी करने में जुटे रहे, लेकिन अब तक एक भी अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आया है। बता दें कि अपराधियों ने रविवार की रात लालगढ़ के पास बाइक से सिमरामोड़ जा रहे सीएसपी संचालक से पिस्तौल की नोक पर एक लाख 80 हजार रुपए दो एटीएम कार्ड और बाइक की चाबी लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में ...