देवघर, जून 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार ठगों ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बताकर एक सीएसपी संचालक को झांसे में लिया और सर्वर डाउन होने तथा ऑडिट का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 50 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के कहरजोरी गांव निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक आनंद रवानी के साथ हुई। घटना कुछ माह पुरानी बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम में ठगी की दो अलग-अलग शिकायतेंघटना का विवरण पीड़ित आनंद रवानी ने बताया कि अपने गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। घटना के दिन उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बताया। फोन करने वाले ने कहा कि बैंक का सर्वर डाउन ह...