सीवान, मार्च 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी तेज रही। एसपी ने इस मामले में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। घटना के बाद से ही पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है और अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग सकी है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इधर, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। व्यवसायियों और आम लोगों में...