समस्तीपुर, फरवरी 16 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसंड पंचवटी चौक से खजूरी चौक जाने वाली मुख्य सड़क के कोयला कुंड गांव के समीप शांति नदी पर बने पुल के निकट सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएसपी संचालक को रोकने का प्रयास किया। खतरा भांपते ही सीएसपी संचालक रास्ता काटते हुए खरसंड की ओर बाइक से तेजी से निकल गया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से एक राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में सीएसपी संचालक बाल बाल बच गए। लोगों के मुताबिक सीएसपी संचालक की पहचान समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार झा के रूप में हुई है। वैसे घटना के उपरांत गांव के कुछ लोग भी पहुंच गए। पीड़ित सीएसपी संचालक ने घटना की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात में जुट गयी है। उधर, इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.