मधेपुरा, जून 6 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी केन्द्र संचालक ने अपने सहयोगी पर 14 लाख रुपए निकाल कर फरार होने पर केस दर्ज कराया है। सीएसपी संचालक रोहित कुमार उर्फ रुपेश ने आरोप लगाया है कि उनके सीएसपी केन्द्र में उनका सहयोगी शशि कुमार ने उनके केंद्र के दर्जनों ग्राहकों के खाते से करीब 7 लाख रुपए और उनका करीब 7 लाख चार हजार रुपए गलत ढंग से निकाल कर फरार हो गया है। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसके माता-पिता को कहने गए तो उनलोगों ने बदसलूकी की और मारपीट पर उतारू हो गए। सीएसपी संचालक ने कहा कि उनके केंद्र पर 15 वर्ष से बैंकिंग कार्य हो रहे हैं और सहयोगी शशि कुमार भी लंबे समय से काम करते हैं। लेकिन अचानक मौके का फायदा उठाकर उसने ग्राहक के साथ ही उनका पैसा भी गलत ढंग से निकाल ...