मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की इलाके का दबंग सीएसपी संचालक ने बड़ी संख्या में गरीबों के नाम पर खाता खोलकर उनके करोड़ों रुपये गबन कर लिए हैं। गरीबों को फर्जी जमा पर्ची भी दे रखी है। तुर्की थाने में इसको लेकर थुमहा गांव की पार्वती देवी और प्रभु पासवान ने एफआईआर दर्ज कराई है। पति-पत्नी दोनों के नाम पर खाता खोलकर दो लाख रुपये का गबन का आरोप है। उन्होंने तुर्की स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर को भी इस संबंध में आवेदन भी दिया है, लेकिन बैंक इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। पार्वती देवी ने पुलिस को बताया कि सीएसपी संचालक ने उसे अच्छी बचत का झांसा दिया था। दोनों पति-पत्नी के नाम पर खाता खोला। उसका एटीएम कार्ड भी दिया। जानवर पालकर रुपये बचा-बचाकर दोनों रुपये जमा कराते रहे। जब भी रुपये जमा कराते, तब उन्हें जमा पर्ची भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.