बस्ती, अप्रैल 22 -- पैकोलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक, औरातोंदा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल व उसके बेटे दिवाकर विक्रम के खिलाफ पैकोलिया पुलिस ने आखिरकार धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पचासों लाख रुपये गबन का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित खाताधारक ग्रामीणों ने मंगलवार शाम थाने पर पहुंचकर घेराव किया और पुलिस को तहरीर दी। जिला पंचायत सदस्य व सीएसपी का संचालन करने वाला उसका बेटा 15 अप्रैल से ही लापता है। इससे खाता धारकों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर एसबीआई की शाखा केशवापुर के प्रबंधक व पैकोलिया पुलिस काफी पसोपेश में है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे मुईली निवासी सुभाष, सुनीता देवी, औरातोन्दा निवासी साबिरा खातून, महादेवा निवासी हरिप्रसाद, आमभारी निवासी लालमुना, हड़ही निवासी सावित्री देवी,...