पूर्णिया, अप्रैल 16 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के झून्नी इस्तम्बरार पंचायत अंतर्गत झुन्नी-बेलवारी सड़क स्थित कल्वर्ट के पास सीएसपी संचालक के साला से 30 हजार रुपये की छिनतई मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर एसडीपीओ सदर टू राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने छिनतई में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 4,500 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चम्पानगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला वार्ड-1 निवासी गौरव कुमार, केनगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज निवासी अमित कुमार, दीपक कुमार एवं बबलू कुमार उर्फ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.