मोतिहारी, मार्च 16 -- केसरिया। बिजधरी पुलिस ने सीएसपी लूटकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक व उस पर सवार एक अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पल्सर बाइक भी जब्त की गई है। जब्त बाइक सुन्दरापुर में हुए सीएसपी लूटकांड में प्रयुक्त की गई थी। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी का कहना है कि वे लाला छपरा चौक के पास गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में जाते हुए दिखे। बाइक का नंबर देखकर थानाध्यक्ष ने उसे सुन्दरापुर सीएसपी लूटकांड में प्रयुक्त वाहन के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा शुरू कर दिया। करीब चार किलोमीटर दूर सतरघाट के समीप दोनों अपराधी बाइक छोड़कर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान कल्याणपुर निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। ...