मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी में शुक्रवार को पुलिस‌ ने वाहन चेकिंग दौरान सीएसपी लूटकांड के आरोपित अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कट्टा, कारतूस और स्मैक‌ बरामद हुआ है। धरा गया शातिर पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाने का निवासी है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि सिवाईपट्टी के पैगंबरपुर और मोतीपुर में सीएसपी लूटकांड में अमन नामजद आरोपित है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...