सीएसपी में लूट का प्रयास, फायरिंग करते भागे बदमाश
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुपरा चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। बाइक सवार चार बदमाश हथियार के बल पर सीएसपी में घुसने की कोशिश की, लेकिन संचालक की सतर्कता के कारण मंसूबे पर पानी फिर गया। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर कथैया थाने के हरदी हरपुर निवासी सीएसपी संचालक अमित रंजन सिंह ने जैतपुर थाना में आवेदन दिया। बताया कि मंगलवार को करीब 12:30 बजे एक बाइक पर सवार चार बदमाश सीएसपी पहुंचे। फायरिंग करते हुए घुसने का प्रयास किया। काउंटर पूरी तरह बंद रहने के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर सके। गोली लगने से काउंटर का शीशा टूट गया। फायरिंग करते हुए चारों बदमाश बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.