समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के गोही गांव से पुलिस ने सीएसपी के लाखों रुपये गबन करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने गोही नया टोला गांव निवासी नीतीश कुमार राय को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सीएसपी संचालक चंदन कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से यूनियन बैंक का सीएसपी संचालित कर रहे हैं। काम का दबाव अधिक होने के कारण उन्होंने गोही नया टोला निवासी नीतीश कुमार को दस हजार रुपये मासिक वेतन पर स्टाफ के रूप में रखा था। आरोप है कि नीतीश कुमार प्रति दिन की तरह 6 लाख 91 हजार 400 रुपये लेकर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा वारिसनगर से उनके संस्थान के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद...